बुधवार को एसपी विजय ढुल ने इस हत्याकांड पर से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मथुरा मौर्या नाम के एक व्यक्ति की लाश बरगदवा नाला पुल के पास मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मृतक के शरीर पर पड़े निशान को देखकर प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने विवेचना को आगे बढ़ाया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक व उसकी पत्नी के काॅल डिटेल्स खंगाले। मथुरा को अंतिम काॅल संदीप नामक व्यक्ति का आया था। इसी नंबर पर मथुरा की पत्नी की भी कई बार दिन में बात हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक मथुरा की पत्नी से पूछताछ करनी शुरू की। कड़ाई से पूछताछ में पत्नी ने सारे राज उगल दिए। बताया कि संदीप मौर्या के साथ मिलकर उसने पति मथुरा मौर्या को रास्ते हटवाया।

एसपी सिद्धार्थनगर के अनुसार मथुरा का विवाह वर्ष 2009 में शीला मौर्या के साथ हुआ था। मथुरा मुंबई में मजदूरी करता था। पत्नी घर रहती थी। घर पर रिश्तेदार संदीप मौर्या का आना जाना था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अवैध संबंध बन गया। हालांकि, इस रिश्ते को ज्यादा दिन छुपा नहीं सके। संदीप के घर आने जाने पर मथुरा के पिता हमेशा आपत्ति जताने लगे। इसी बीच मथुरा भी वापस घर लौट आया।
दोनों का मिलना जब मुश्किल हुआ तो वे लोग मथुरा को हटाने का प्लान बनाया। एसपी के अनुसार छह अक्टूबर की शाम संदीप ने मथुरा को फोन करके घुमाने के बहाने बुलाया। मथुरा संदीप के कहने पर घर से निकला। संदीप एक बोलेरो से था। गाड़ी में उसके साथ अमरमणि व विश्वनाथ नामक व्यक्ति थे। तीनों ने मिलकर मथुरा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को बरगदवा पुल के पास फेंक दिया। संदीप ने गलती यह कर दी कि हत्या के पहले और बाद दोनों मथुरा की पत्नी को भी फोन किया था। पुलिस ने इसी पर काम किया और हत्याकांड पर से पर्दा उठा दिया।
पुलिस के अनुसार मथुरा व शीला से तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र छह साल, दूसरी बेटी की उम्र चार व सबसे छोटी आठ महीना की है। आरोपी संदीप की भी एक बेटी है।